उमस भरी गर्मी में रुला रही बिजली, ग्रामीण करते इंतजार
फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 15 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। मौसम जैसे ही तीखा हो रहा है वैसे ही बिजली की आपूर्ति भी झटका दे रही है। ओवरलोड के चलते दिक्कतें आ रही हैं। दोपहर में जो बिजली की आंख मिचौनी है उससे लोगो को बड़ी दिक्कतो का सामना करना पड़ रहा है। जहानगंज में दिन में एक घंटे से अधिक रोस्टिंग में बिजली बंद रही इससे लोगों को इंतजार करना पड़ा। गंगापार के राजेपुर, अमृतपुर और सलेमपुर के क्षेत्र में बिजली को लेकर लोग परेशान हो रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि दावे 18 घंटे के हैं लेकिन इसके बाद भी भरपूर बिजलीं मिल पा रही है। जो टिपिंग रहती है उससे भी दिक्क्त आ रही है। बिजली की आपूर्ति गर्मी में सही नहीं हो पा रही है जबकि अभी मौसम ज्यादा खराब नहीं हुआ है। ऐसे में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बिजली की आपूर्ति ठीक किए जाने की मांग की। य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.