उमस भरी गर्मी में बढ़ी लोगों की परेशानी
मधेपुरा, मई 14 -- मधेपुरा, कार्यालय संवाददाता। मौसम में बदलाव के बीच उमस भरी गर्मी से लोगों की परेशानी बढ़ गयी है। सर्द - गर्म मौसम के कारण लोग बीमारियों से पीड़ित हो रहे हैं। गर्मी के मौसम में जबतब बिजली गुल होने के कारण भी लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पिछले कई दिनों से मौसम में उतार- चढ़ाव का दौर चल रहा है। कभी बारिश होने से मौसम खुशनुमा हो रहा है तो कभी प्रंचड धूप के कारण लोगों का पसीना छूट रहा है। इस बीच बिजली की आंख- मिचौनी का दौर भी शुरू हो जाता है। गुरुवार को सुबह मौसम कुछ शुष्क रहा। लेकिन थोड़ी देर बाद ही मौसम का मिजाज बदल गया। धूप में जलन महसूस होने लगी। दोपहर होते - होते सूर्यदेव ने रौद्र रूप धारण कर लिया। शाम होने के बाद लोगों को तेज धूप से राहत मिली। मौसम में हो रहे उतार- चढ़ाव के कारण लोग सीजनल बीमारियों की चपेट मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.