उमस भरी गर्मी में बीमारियों का हमला, अस्पतालों में बढ़ी मरीजों की भीड़
बिजनौर, सितम्बर 2 -- मौसम में बनी हुई लगातार उमस और गर्मी के कारण जिले में संक्रामक रोगों ने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या में अचानक भारी उछाल देखने को मिल रहा है। वायरल बुखार के साथ-साथ त्वचा रोगों से पीड़ित मरीज बड़ी संख्या में इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। जिला अस्पताल के त्वचा रोग विशेषज्ञ डा. राजीव रस्तोगी ने बताया, कि उमस के कारण पसीने और इंफेक्शन की वजह से त्वचा संबंधी फोड़े-फुंसी, दाद और एलर्जी की समस्याओं को लेकर मरीजों का तांता लगा हुआ है। दूसरी ओर बुखार के कई मरीज डेंगू और मलेरिया की आशंका को लेकर जांच करवाने अस्पताल के मेडिसिन विभाग में पहुंच रहे हैं। सामान्य ओपीडी के अलावा इमरजेंसी विभाग में भी दिन भर अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिल रहा है। यह भी पढ़ें- Rampur News: बारिश के बाद बढ़े वायरल बुखार के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.