संतकबीरनगर, जून 7 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। उमस भरी गर्मी और मौसम में उतार-चढ़ाव की वजह से अस्पताल में मरीजों की तादाद बढ़ गई है। रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होने की वजह से छोटे बच्चे उमस भरी गर्मी की चपेट में आ रहे हैं। अस्पताल में अधिक संख्या में बच्चे बीमार होकर पहुंच रहे हैं। तेजी से बदलते मौसम में लोग अक्सर बीमारी की चपेट में आ जा रहे हैं। मौसम के उतार-चढ़ाव के चलते लोगों को मौसमी बीमारियां घेर ले रही हैं। इसकी वजह से लोगों को वायरल फीवर का प्रकोप बढ़ रहा है। डिहाइड्रेशन के चपेट में आने वाले लोग अस्पताल आ रहे हैं। बच्चे डायरिया की चपेट में आ जा रहे हैं।छोटे बच्चों में कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता वाले बच्चे व बुजुर्ग सर्दी, बुखार की चपेट में आ जा रहे हैं। यही सर्द-गर्म लोगों को बीमार बना रहा है। यही नहीं गर्मी में कोल्ड ड्रिंक शीतल पेय...