शामली, जुलाई 1 -- शामली। भीषण गर्मी न हर किसी को बेहाल कर दिया है। भीषण गर्मी में बिजली के बढते ओवरलोड के कारण खंबों पर चिंगारियां उठ रही है। कई स्थानों पर तो स्पार्किंग होने से विद्युत खंबों में आग तक लग गई। जिसके बाद विद्युत आपूर्ति बंद करनी पड़ी। हालाकि देर शाम अचानक मौसम में हुए बदलाव के बाद हवाओं का दौर शुरू होने से कुछ राहत मिल सकी। मंगलवार को मौसम का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सैल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया। उमस भरी गर्मी के कारण लोग बेहाल दिखे। चिपचिपाती गर्मी में लोेगों का जीना मुहाल हो रहा था। यह भी पढ़ें- उमस भरी गर्मी में बढ़ते विद्युत लोड के कारण तारों में लगी आग दोपहर के समय गर्मी असनीय रही। भीषण गर्मी में विद्युत विभाग पर लगातार लोड बढ रहा है। घरों में एसी, कूलर, पंख और लगातार पानी की मोटर चलने से ...