उमस भरी गर्मी में दोपहर बाद अचानक बारिश, आंधी से अफरा-तफरी
सिद्धार्थ, जून 7 -- शोहरतगढ़। शोहरतगढ़ क्षेत्र के बढ़नी, तुलसियापुर, खुनुवा, शोहरतगढ़ आदि इलाके में शनिवार की दोपहर अचानक तेज हवा व बारिश के बीच लोग इधर-उधर भागने लगे। अचानक आंधी-पानी के बीच बारिश होने से अफरा-तफरी का माहौल हो गया। उमस भरी गर्मी में तेज बारिश से लोग बचाव के लिए होटल, दुकानों व सुरक्षित स्थानों में जाकर दुबक गए। अंधेरा छा जाने से नेशनल हाईवे 730 पर आवागमन कर रहे लोग जगह रख कर बारिश व आंधी के रुकने का इंतजार करते रहे। करीब आधा घंटे बारिश व हवा के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। गर्मी से भी लोगों ने सुकून महसूस किया। यह भी पढ़ें- झमाझम बारिश से लोगों को मिली भीषण गर्मी में राहत नेशनल हाईवे के भरौली अमन तिराहा के पास एक पेड़ का डाल आंधी की चपेट में आकर बिजली तार पर गिर गया, जिससे क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति ठप रही। क्षेत्र के किसान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.