उमस भरी गर्मी में दाद-खाज और खुजली के बढ़े मरीज
कौशाम्बी, अगस्त 21 -- उमस भरी गर्मी और बारिश के बीच त्वचा संबंधी रोगों के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। मेडिकल कॉलेज के त्वचारोग विभाग की ओपीडी में रोजाना 300 से अधिक मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। इनमें 100 से अधिक मरीज दाद, खाज, खुजली और बरसाती कीड़े के काटने से हुए छालों की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं। इससे ओपीडी में मरीजों की भीड़ बढ़ गई है। मौसम में नमी बढ़ने से पसीना अधिक निकलने और शरीर में नमी बने रहने के कारण त्वचा संबंधी समस्याएं बढ़ रही हैं। वहीं, बारिश के बाद निकलने वाले कीड़े-मकौड़ों के काटने से भी लोगों की त्वचा पर लाल चकत्ते, खुजली और छाले की शिकायत हो रही है। डॉक्टरों के अनुसार लापरवाही करने पर समस्या बढ़ सकती है। त्वचारोग विशेषज्ञ डॉ. एमसी पाल ने बताया कि उमस के कारण शरीर में पसीना और नमी अधिक समय तक बनी रहती है। इससे दाद, खा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.