मुरादाबाद, जून 9 -- उमस भरी गर्मी में मंगलवार को लोगों का पसीना छूट गया। दिन का तापमान 42 डिग्री को पार कर गया। दोपहर में चिलचिलाती धूप में जहां राहगीरों को परेशानी हुई तो वहीं रोडवेज और रेलवे स्टेशन पर भी यात्रियों को इस भीषण गर्मी में मुश्किलों का सामना करना पड़ा। यह भी पढ़ें- उमस भरी गर्मी में छूटा पसीना, कल से राहत के आसारगर्मी में लोगों की कठिनाई दोपहर में 12 से चार बजे के बीच में धूप की तपिश इतनी तेज थी कि लोगों का सड़क पर निकलना दूभर हो गया। बाहर निकलते समय लोगों ने चेहरे पर गमछा ओढ़ रखा था तो वहीं युवतियों ने स्कार्फ से अपना चेहरा व सिर ढक रखा था। रोडवेज और रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को इस भीषण गर्मी में परेशानी उठानी पड़ी। दोनों स्थानों पर आरक्षी भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थी जमा थे, इनकी भीड़ गर्मी में काफी परेशान देखी गई। यह भी पढ़े...