उमस भरी गर्मी में एसएनएमएमसीएच में एसी खराब, डॉक्टर-मरीज सब परेशान
धनबाद, जून 21 -- उमस भरी गर्मी के बीच धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल में खराब एयर कंडीशनिंग व्यवस्था मरीजों और चिकित्सकों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन गई है। हालात ऐसे हैं कि अस्पताल में ऑपरेशन थिएटर से लेकर हाई डिपेंडेंसी यूनिट (एचडीयू) जैसे संवेदनशील वार्ड में भी एसी सही तरीके से काम नहीं कर रहे है। शुक्रवार को एसचडीयू में लगे दोनों एसी खराब पड़े थे। इससे गंभीर मरीजों के उपचार और देखभाल पर भी असर पड़ने की आशंका बढ़ गई है। यही नहीं अस्पताल की व्यवस्थाओं की जिम्मेवारी संभालने वाले वरीय अस्पताल प्रबंधक डॉ सुमन के चैंबर का एसी भी खराब था। सर्जरी के विभागाध्यक्ष खराब पड़े एसी को लेकर परेशान थे।
एसी की समस्या हड्डी रोग विभाग के चिकित्सक ऑपरेशन थिएटर की खराब एसी पर नाराजगी जता रहे थे। इनका कहना था कि ओटी में सिर्फ एक तरफ का एसी चल रहा है, दूसरी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.