उमस भरी गर्मी पर भारी पड़ रही आस्था, 150 किलोमीटर पैदल यात्रा कर रहे शिवभक्त
शाहजहांपुर, अगस्त 8 -- जलालाबाद, संवाददाता। श्रावण माह की नवमी पर शुक्रवार को उमस भरी गर्मी और रुक-रुककर हो रही बारिश के बावजूद शिवभक्तों का उत्साह कम नहीं हुआ। फर्रुखाबाद के पांचाल घाट से गोला गोकर्णनाथ छोटी काशी तक करीब 150 किलोमीटर की पैदल कांवड़ यात्रा पर निकले दर्जनों जत्थे जलालाबाद परशुरामपुरी के महाराणा प्रताप चौक से होकर गुजरते दिखाई दिए। यह भी पढ़ें- दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर पूरी रात भक्तों का खाना-पीना और रैन बसेरायात्रा की व्यवस्थाएँ कांवड़िये लगातार 'बोल बम' के जयकारे लगाते हुए अपने गंतव्य की ओर बढ़ते रहे। कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क नजर आया। यात्रा मार्ग पर जगह-जगह पुलिस बल तैनात किया गया है, जबकि संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। पुलिस कर्मी लगातार गश्त कर रहे हैं। प्रमुख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.