औरैया, जून 11 -- औरैया, संवाददाता। जून की तपिश के बीच उमस भरी गर्मी ने जिलेवासियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। गुरुवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किया गया। तेज धूप और वातावरण में नमी के कारण लोग दिनभर पसीने से तरबतर रहे। हालात ऐसे हैं कि रात में भी लोगों को राहत नहीं मिल रही है और देर रात तक लोग घरों की छतों, गलियों और पार्कों में टहलते नजर आ रहे हैं। पिछले कई दिनों से जिले में गर्मी का असर लगातार बना हुआ है। मौसम में नमी बढ़ने के कारण उमस लोगों को अधिक परेशान कर रही है। यह भी पढ़ें- तापमान गिरने पर भी तपिश से नहीं मिली राहत दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा और जरूरी काम होने पर ही लोग घरों से बाहर निकले। बाजारों में भी दोपहर बाद ग्राहकों की संख्या कम दिखाई दी। उमस का सबसे अधिक अस...