उमस भरी गर्मी ने बढ़ाई बेचैनी, 27 से पहले राहत नहीं
कानपुर, जुलाई 24 -- कानपुर। मानसून ट्रफ लाइन उत्तर प्रदेश से खिसक कर काफी नीचे राजस्थान चली गई है। फिलहाल 27 जुलाई से पहले यूपी में कम दबाव का बड़ा क्षेत्र बनने की संभावना नहीं है। अगर ट्रफ लाइन बनती भी है तो यूपी के उत्तरी बेल्ट में बनेगी। ऐसे में भीषण उमस की संभावना बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को भी लोग उमस भरी गर्मी से परेशान रहे। बारिश रुकते ही दिन का तापमान बढ़ने लगा है। शुक्रवार को पारा 32.2 से 34 डिग्री सेल्सियस हो गया। रात का तापमान 26 से 25.8 डिग्री आ गया। इस दौरान वातावरण में नमी 91 और 67 प्रतिशत रही। बढ़े तापमान में इस कारण उमस अधिक होती है। इस कारण हीट इंडेक्स (गर्मी का अहसास) 54 पहुंच गया। तापमान के साथ अब हीट इंडेक्स बढ़ता जाएगा। यह भी पढ़ें- Kanpur News: बदली, बौछारों, ठंडी हवाओं ने दी गर्मी से राहतबारिश की संभावना 27 जुलाई स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.