उमस भरी गर्मी ने दिनभर ली जिलेवासियों की खूब परीक्षा, देर शाम सावन की रिमझिम फुहार से मिली हल्की राहत
बांका, अगस्त 10 -- बांका, नगर प्रतिनिधि। सावन के महीने में सोमवार को भी जिलेवासियों को उमस भरी गर्मी से राहत नहीं मिल सकी। सुबह से ही वातावरण में उमस बनी रही, जिससे लोग पसीने से तरबतर होते रहे। इस दौरान दिनभर आसमान में बादलों और धूप के बीच आंख-मिचौली का खेल चलता रहा। जबकि बादल छाने के बावजूद अपेक्षित बारिश नहीं होने से लोगों को गर्मी और उमस दोनों का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, वातावरण में आर्द्रता का स्तर 83 प्रतिशत रहा। करीब पांच किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलने के बावजूद अधिक नमी के कारण लोगों को गर्मी से खास राहत नहीं मिली। जबकि दोपहर के समय उमस का असर सबसे अधिक महसूस किया गया। इस दौरान जरूरी काम से घरों से बाह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.