उमस भरी गर्मी ने जनमानस को किया बेहाल
हमीरपुर, जून 29 -- हमीरपुर, संवाददाता। जिले में पड़ रही उमस भरी भीषण गर्मी ने जनमानस को बेहाल कर दिया है। ऐसे में बिजली की ट्रिपिंग होते ही लोग पसीने से तर बतर हो जाते हैं। अधिकतम तापमान भी 40 डिग्री के पार चल रहा है। जून माह के अंतिम दिनों में पड़ रही उमस भरी गर्मी ने लोगों का दिन का चैन व रात का सुकून छीन लिया है। कूलर व पंखों के सामने से हटते ही लोग पसीने से भीग जाते हैं। जिसके चलते सुबह व शाम को मार्निंग वॉक करने वालों की संख्या में भी कमी आयी है। नगर पालिका स्थित डॉ.अम्बेडकर पार्क व सिटी फारेस्ट पार्क में भी बच्चे उछल कूद करते नजर नहीं आ रहे हैं। उमस भरी गर्मी से राहत पाने को लोग आसमान में बारिश की उम्मीद से टकटकी लगाए है। मगर आसमान में बादल छाने के बाद गायब हो जाते हैं। सोमवार को अधिकतम तापमान 40.2 व न्यूनतम तापमान 30.2 रिकार्ड किया ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.