भदोही, जून 4 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। कालीन नगरी में मौसम का रुख हर पल बदल रहा है। एक दिन पूर्व दिन भर आसमान में मेघ का कब्जा बना रहा। सुबह-शाम चली हवा ने गर्मी से काफी राहत दी थी। लेकिन बुधवार को मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया। सुबह हल्का बादल दिखा लेकिन दोपहर में धूप तइना तेज हुआ कि तापमान 39 पार पहुंच गया। तीखी धूप संग गर्मी में इजाफा हुआ तो लोगों की सेहत बिगड़ने लगी। मौसम विभाग की माने तो अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 30.4 डिग्री दर्ज हुआ। धूप-छांव के बीच लोग गर्मी से व्याकूल होते रहे। घर के बाहर निकले लोग धूप में पड़ते ही पसीना-पसीना हो जा रहे थे। यह भी पढ़ें- 38 डिग्री तापमान में 45 डिग्री गर्मी का अहसास महाराजा चेतसिंह जिला अस्पताल मरीजों से पटा रहा। सुबह 11 बजे ओपीडी में मरीजों की लंबी कतार लग गई थी। दोपहर एक बजे तक च...