कोडरमा, अप्रैल 27 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान टीम। जिले में पड़ रही भीषण गर्मी ने जनजीवन बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। लगातार बढ़ते तापमान के कारण लोग घरों में दुबके रहने को मजबूर हैं। दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसर जा रहा है और कर्फ्यू जैसे हालात नजर आते हैं। सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान करीब 31 डिग्री दर्ज किया गया है, जिससे लोगों की परेशानी और बढ़ गई है। सुबह से ही तेज धूप और बढ़ता पारा लोगों को बेहाल कर रहा है। दोपहर होते-होते गर्मी अपने चरम पर पहुंच जाती है, जिससे बाहर निकलना मुश्किल हो जाता है। यह भी पढ़ें- गर्मी के कारण जिले के स्कूलों में घट रही बच्चों की उपस्थिति केवल अत्यंत जरूरी काम होने पर ही लोग घर से बाहर निकल रहे हैं। हालांकि, शादी-विवाह के सीजन के चलते लोग धूप ढलने के बाद ही बाजारों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.