रामपुर, जून 6 -- रामपुर। चिलचिलाती धूप ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। विगत कई दिनों से तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। सुबह से ही धूप तीखी होने से लोगों परेशान होने लगती है। शनिवार को भी अन्य दिनों की तरह तापमान अधिक गर्म रहा। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में तापमान अभी और बढ़ेगा। कामकाजी लोग घर से निकले जरूर लेकिन सिर को कपड़े से ढक्कर रखा वही महिलाएं भी सड़को पर स्कार्फ और छातों का सहारा लेती दिखाई दी। शनिवार की सुबह से ही हवा बंद हो जाने से उमस भरी गर्मी से लोग परेशान रहे। दिन के साथ पारा भी बढ़ता गया。 यह भी पढ़ें- पारा बढ़ते ही गर्म हवा से मुश्किल बढ़ीगर्मी से बीमार हो रहे लोग शनिवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री एवं न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा। बड़ती गर्मी के चलते दिन में सड़क सुनसान दिखाई दी। शाम में धूप कम होने के बाद ही बाज...