उमस ने बढ़ाई लोगों की बेचैनी, बारिश का इंतजार लंबा
औरैया, जून 20 -- औरैया, संवाददाता। जनपद में भीषण गर्मी और उमस का दोहरा प्रकोप लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला हुआ नजर आ रहा है। बारिश के मौसम जैसी उमस के बावजूद बादल बरस नहीं रहे हैं, जिससे लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है। शुक्रवार रात भी उमस भरी गर्मी के कारण लोगों की नींद पूरी नहीं हो सकी। दिन निकलते ही सूरज की तपिश और गर्म हवाओं ने लोगों को बेहाल कर दिया। दोपहर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया, जिससे बाजारों और सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार हवा में नमी का स्तर बढ़ने के कारण उमस महसूस हो रही है। इससे पसीना सूख नहीं रहा और लोग घुटन जैसी स्थिति का सामना कर रहे हैं। सबसे अधिक परेशानी बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों को हो रही है। जिला अस्पताल और निजी क्लीनिकों में भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.