उमस ने बढ़ाई लोगों की मुश्किलें, एक दिन में सात डिग्री चढ़ा पारा
रुडकी, जुलाई 6 -- रुड़की, संवाददाता। एक दिन पहले हुई बारिश के बाद सोमवार को मौसम ने अचानक करवट बदल ली। दिनभर आसमान पर बादल मंडराते रहे, लेकिन बारिश नहीं होने से उमस ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया। अधिकतम तापमान में एक ही दिन में करीब सात डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जिससे लोगों को भीषण गर्मी और उमस का सामना करना पड़ा। घरों से लेकर बाजारों तक लोग पसीने से तरबतर नजर आए, जबकि कूलर और पंखे भी राहत देने में नाकाम साबित हुए। दोपहर के समय उमस का असर सबसे अधिक देखने को मिला।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.