उमस ने बढ़ाई बेचैनी, 18 जून से आंधी-बारिश का येलो अलर्ट
कटिहार, जून 17 -- कटिहार, वरीय संवाददाता जिले में मानसून पूर्व की उमसभरी गर्मी लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। बुधवार को दिनभर चिलचिलाती धूप और हवा की कमी के कारण लोगों को भारी बेचैनी का सामना करना पड़ा। सुबह से ही तेज धूप निकलने के कारण वातावरण गर्म हो गया और दोपहर तक पारा 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम में नमी अधिक रहने से लोगों को वास्तविक तापमान से अधिक गर्मी महसूस हुई। यह भी पढ़ें- बुधवार से बढ़ेगी तपिश, उमस से बेहाल होंगे लोगमौसम का पूर्वानुमान कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक पंकज कुमार ने बताया कि बुधवार को आसमान में करीब 50 फीसदी बादल छाए रहे। अगले 24 घंटे के दौरान दिन के तापमान में लगभग दो डिग्री सेल्सियस की वृद्धि तथा रात के तापमान में मामूली बढ़ोतरी होने की सं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.