मुरादाबाद, जून 4 -- गुरुवार को सुबह के समय ही लोगों ने काफी उमस भरी गर्मी महसूस की। रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ। न्यूनतम तापमान बढ़े होने के साथ ही सुबह के समय हवा की रफ्तार बेहद कम हो जाने के कारण काफी उमस भरी गर्मी महसूस की गई। मौसम विभाग की तरफ से अगले दो दिनों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। जिसमें आसमान पर आंशिक रूप से बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जाहिर की गई है। यह भी पढ़ें- उमस ने बढ़ाई बेचैनी, बारिश का यलो अलर्ट जारी यह भी पढ़ें- उमस भरी गर्मी से बेहाल रहे लोग, आज बारिश व तेज हवा के आसार यह भी पढ़ें- दिल्ली में मौसम लेगा यू-टर्न, गरज-चमक के साथ अगले दो दिन बारिश का येलो अलर्ट; 60 की स्पीड से चलेंगी हवाएं

हिंदी हिन्दुस्तान...