उमस ने बढ़ाई परेशानी, कल से बदलेगा मौसम
हरदोई, जून 27 -- हरदोई, संवाददाता। जिले में भीषण गर्मी और उमस से जूझ रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 29 जून से मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। बादलों की आवाजाही बढ़ने के साथ कहीं-कहीं गरज-चमक और हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इससे तापमान में गिरावट आने और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं। शनिवार को हरदोई में अधिकतम तापमान 40.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह के समय हवा में नमी 50 प्रतिशत रही, जबकि शाम होते-होते आर्द्रता बढ़कर 73 प्रतिशत पहुंच गई। यह भी पढ़ें- @ 40 डिग्री पर पहुंचा पारा, बारिश का इंतजार आर्द्रता अधिक होने से दिनभर उमस का असर बना रहा और लोगों को सामान्य से अधिक गर्मी महसूस हुई। उत्तर-पूर्व दिशा से करीब 2 किलोमीटर प्रति घंटा की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.