फतेहपुर, मई 31 -- फतेहपुर। मौसम के बदलते मिजाज के बीच रविवार को सूरज की तीखी तपिश और भारी उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया। पिछले दिनों हुई बारिश के बाद अचानक निकली तेज धूप शरीर को भेदने वाली साबित हुई, जिससे सुबह से ही लोग पसीने-पसीने नजर आए। इस भीषण उमस के बीच अघोषित बिजली कटौती और हर आधे-एक घंटे में हो रही ट्रिपिंग ने स्थानीय निवासियों की दुश्वारियां और ज्यादा बढ़ा दीं। हालांकि, मौसम विभाग ने सोमवार को तेज आंधी, बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी करते हुए अगले 24 घंटे में राहत की उम्मीद जताई है। करीब एक पखवाड़े तक चली हीटवेव और भीषण गर्मी से लोग बेहाल हो उठे थे। तेज धूप, लू और उमस ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया था। नौतपा समाप्त होने के बाद मौसम में अचानक बदलाव आया। पछुआ हवाओं और बादलों की आवाजाही के बीच कभी तेज तो कभी हल्की धूप निकलने से तापमा...