उमस ने छीनी चैन की सांस, दिन में धूप और रात में पसीने से लोग बेहाल
औरैया, जून 25 -- मानसून की दस्तक का इंतजार कर रहे लोगों के लिए उमस भरी गर्मी किसी सजा से कम नहीं रह गई है। दिन में तेज धूप और शाम ढलने के बाद भी चिपचिपी गर्मी से लोगों को राहत नहीं मिल रही। हालात ऐसे हैं कि पंखे और कूलर भी उमस के आगे बेअसर साबित हो रहे हैं। गुरुवार को दोपहर बाद बाजारों में सामान्य दिनों की तुलना में भीड़ कम दिखाई दी, जबकि शाम होने के बाद भी लोगों के चेहरों पर गर्मी की बेचैनी साफ नजर आई। औरैया शहर के सुभाष चौक पर जूस की दुकान चलाने वाले राजू गुप्ता ने बताया कि दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे तक ग्राहक कम आ रहे हैं। लोग घरों से निकलने से बच रहे हैं। वहीं तिलक नगर निवासी सीमा तिवारी ने बताया कि रात में कई बार बिजली जाने से बच्चों और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। पसीने के कारण ठीक से नींद भी नहीं आ रही। बाबरपुर, दिबि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.