उमस ने किया बेहाल, भारी बारिश के आसार
प्रयागराज, अगस्त 16 -- शनिवार की रात को हुई तेज बारिश के बाद रविवार को सुबह से शाम तक उमस बनी रही। सुबह धूप निकली और दोपहर बाद काले बादल छा गए। रविवार को अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, 17 से 22 अगस्त तक आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और गरज-चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं। इस बीच 17 से 20 अगस्त तक भारी बारिश होने के भी आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में 8.8 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। यह भी पढ़ें- दिल्ली-NCR में कल का मौसम; भारी बारिश नहीं केवल रिमझिम फुहारें, 22 अगस्त तक का हाल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.