हरदोई, जून 4 -- हरदोई। जिले में बुधवार को मौसम साफ रहने के बावजूद उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान किया। सुबह से ही तेज धूप और वातावरण में नमी के कारण लोगों को चिपचिपी गर्मी का सामना करना पड़ा। दो दिन पहले हुई बारिश से तापमान में कुछ कमी जरूर आई है, लेकिन बढ़ी हुई नमी के कारण उमस ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह के समय आर्द्रता 66 प्रतिशत रही। इससे लोगों को अधिक उमस महसूस हुई। शाम को आर्द्रता घटकर 43 प्रतिशत रह गई, लेकिन दिनभर गर्मी का असर बना रहा। यह भी पढ़ें- आसमान से बरसी आग, तीखी तपिश से झुलसा जनजीवन यह भी पढ़ें- बारिश से गिरा पारा, उमस ने बढ़ाई गर्मी यह भी पढ़ें- तीन दिन की राहत के बाद फिर चढ़ा पारा, उमस भरी गर्म...