मुरादाबाद, जून 17 -- पिछले दिनों हुई बारिश के बाद से वातावरण में बढ़ी नमी के चलते पड़ रही उमस भरी गर्मी के बीच फिर से लू चलने की आहट हुई है जिसके चलते गर्मी के तेवर लोगों को और ज्यादा परेशान कर सकते हैं। मौसम विभाग ने मुरादाबाद समेत पश्चिमी यूपी के लिए चार दिन का यलो अलर्ट जारी किया है। जिसमें 19 से 22 जून तक लू की लहर चलने की चेतावनी जारी की गई है। इन चार दिनों में हीट वेव के हालात बनने के चलते दिन का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर पहुंचने की संभावना जाहिर की गई है। दिन का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के पार भी पहुंच सकता है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि इन चार दिनों में हीट वेव लोगों को पिछले दिनों पड़ी आसमान से अंगारे बरसने जैसी गर्मी से भी ज्यादा परेशान कर सकती है क्योंकि वातावरण में नमी होने से उमस भी है। उमस की स्थिति ...