कटिहार, सितम्बर 22 -- कटिहार, वरीय संवाददाता। बाढ़ की मार से अभी जिले के किसान पूरी तरह उबर भी नहीं पाए हैं कि मौसम ने एक बार फिर चिंता बढ़ा दी है। मंगलवार को सुबह से उमस और गर्मी के बीच बारिश की संभावना बनी रही। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार अगले चार दिनों तक जिले में बारिश का दौर जारी रह सकता है। इससे खेतों में खड़ी धान समेत खरीफ फसलों पर मौसम की नई मार का खतरा बढ़ गया है। खासकर वे खेत, जहां बाढ़ का पानी हाल में उतरा है, वहां दोबारा जलजमाव किसानों की परेशानी बढ़ा सकता है। 24 सितंबर को सबसे अधिक बारिश का अनुमान

बारिश की संभावना मौसम के उपलब्ध पूर्वानुमान के अनुसार मंगलवार को 90 प्रतिशत बारिश की संभावना के साथ करीब 6 से 7.6 मिमी वर्षा का अनुमान है। 23 सितंबर को करीब 32 मिमी, 24 सितंबर को सर्वाधिक 47 मिमी और 25 सितंबर को करीब 32 मिमी बारिश का पूर्...