उमस और भीषण गर्मी से जनजीवन प्रभावित, 24 घंटों में हीट वेव की चेतावनी
गाजीपुर, मई 24 -- गाजीपुर, संवाददाता। जिले में भीषण गर्मी और तेज उमस ने लोगों का जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। लगातार बढ़ते तापमान के कारण हालात बेहद गंभीर हो गए हैं। मौसम विभाग के अनुसार जिले में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जिससे दिन के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लोग घरों में रहने को मजबूर हैं। दोपहर के समय बाजारों में ग्राहकों की आवाजाही काफी कम हो गई है। आवश्यक कार्य होने पर ही लोग घरों से बाहर निकल रहे हैं। उमस भरी गर्मी से बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- सूरज की तल्ख किरणें लोगों को झुलसा रही, पारा 44 के पार मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि अगले 24 घंटों म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.