उमस और गर्मी में अघोषित बिजली कटौती से लोग परेशान
गाजीपुर, जून 5 -- गाजीपुर, संवाददाता। जिले में पड़ रही भीषण गर्मी और उमस के बीच अघोषित बिजली कटौती ने आम जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। दिन हो या रात, बार-बार हो रही बिजली कटौती से लोगों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। इससे जहां घरेलू कामकाज प्रभावित हो रहा है, वहीं बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को सबसे अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि बिजली आपूर्ति का कोई निश्चित समय नहीं रह गया है। कभी-कभी घंटों तक बिजली गुल रहती है, जिससे पंखे और कूलर बंद हो जाते हैं और घरों में रहना मुश्किल हो जाता है। दुकानदारों और छोटे व्यवसायियों ने भी बताया कि बिजली कटौती से उनका कामकाज बुरी तरह प्रभावित हो रहा है और आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में स्थिति और भी खराब बताई जा रही है, जहां बार-बार ट्रिपि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.