उमस और कटौती के बीच सड़कों पर उतरे व्यापारी और आमजन
लखनऊ, मई 27 -- राजधानी में सोमवार रात आंधी और मंगलवार को लोकल फाल्ट के कारण बिजली संकट से हाहाकार मच गया। इंदिरानगर, बंगला बाजार से लेकर ग्रामीण अंचलों में रातभर बिजली गुल रही, जिसके विरोध में व्यापारियों और आम जनता ने जगह-जगह प्रदर्शन कर अपना गुस्सा जाहिर किया। रायबरेली रोड कल्ली पश्चिम एकता नगर कॉलोनी में सोमवार रात 11 बजे बिजली ठप रही। इससे रातभर लोग सो नहीं सकें। परेशान लोगों ने उपकेंद्र से लेकर टोल फ्री 1912 पर शिकायत की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद कुछ लोग उपकेंद्र पहुंच गये, जिसके बाद कर्मचारियों ने मंगलवार सुबह सात बजे बिजली चालू हुई लेकिन दोपहर में फिर बिजली गुल हो गई। इससे लोगों का गुस्सा भड़क गया और सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया। इसके अलावा अपट्रॉन उपकेंद्र के तुलसी विहार में वाहन की टक्कर से एक खंभा टूट गया। इससे करीब दो ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.