वाराणसी, जून 29 -- वाराणसी। तपिश और लू के साथ बादलों के गठजोड़ से पैदा हुई उमस असहनीय हो चली है। शनिवार की तरह रविवार को भी पूरा दिन प्रचंड गर्मी और उसके बाद उतनी ही उमस के साये से गुजरा। उमस ने देर रात या भोर में चमक-गरज के साथ बौछारें पड़ने की भूमिका बना दी थी। वहीं, सोमवार और मंगलवार को आंधी-पानी और वज्रपात का अलर्ट जारी हुआ है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि एक जुलाई से चार जुलाई के बीच व्यापक क्षेत्र यानी बनारस के साथ आसपास के जिलों में भी तेज बारिश हो सकती है। शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों के लोग हर दिन उमस का दौर खत्म होने और मानसूनी बारिश शुरू होने की उम्मीद लगा रहे हैं जबकि यह खुशनुमा दौर 48 घंटे बाद ही शुरू होने का संकेत है। यह भी पढ़ें- जिले में आज बारिश के बना है आसार, चल सकती है तेज हवा शनिवार रात बादलों की आवाजाही के चलते उमस क...