खगडि़या, अगस्त 21 -- खगड़िया। निज प्रतिनिधि जिले में शुक्रवार को उमसभरी गर्मी से लोग परेशान रहे। बारिश नहीं होने से धूप का खासा असर हो रहा है। जिससे तापमान चढ़ा रहा। वैसे अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई। पर, गर्मी इससे काफी अधिक महसूस हुई। वहीं न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा। इधर पूरबा हवा औसतन आठ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली। एक दिन पहले गुरुवार को भी तेज धूप से गर्मी का असर रहा था। गत बुधवार को भी उमस रहा था। हालांकि आसमान में हल्का बादल भी छाया रहा था। गत मंगलवार को धूप के कड़ा असर से गर्मी खूब रही थी। अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा था। पूरबा हवा औसतन छह किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली थी। गत सोमवार को भीषण गर्मी के बीच हल्की बारिश से उमसभरी गर्मी से राहत...