गाजीपुर, जून 9 -- गाजीपुर, संवाददाता। जिले में पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी और उमस ने लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। आसमान में बादलों की आवाजाही के बावजूद बारिश नहीं होने से गर्मी और अधिक बढ़ गई है। दिन के साथ-साथ रात में भी उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर रही है, जिससे राहत मिलती नहीं दिख रही। मौसम विभाग के अनुसार जिले में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। तापमान के साथ बढ़ती नमी ने हालात को और कठिन बना दिया है। दोपहर के समय तेज धूप के कारण सड़कों पर सन्नाटा पसर जा रहा है, जबकि सुबह और शाम के समय भी गर्म हवाओं और उमस का असर बना हुआ है।गर्मी यह भी पढ़ें- तीन डिग्री चढ़ा पारा, उमस और भीषण गर्मी से लोग बेहाल से सबसे अधिक परेशानी बच्चों, बुजुर्गों और कामकाजी लोगों को हो रही है। ...