उमसभरी गर्मी से लोगों का हाल बेहाल
कौशाम्बी, जुलाई 28 -- दोआबा में बारिश बंद होने के बाद हो रही तल्ख धूप से जनमानस का हाल बेहाल है। दिन हो या रात कूलर, पंखों के नीचे भी राहत नहीं मिल रही है। दूसरी ओर पालतू व जंगली मवेशियों भी व्याकुल होकर तालाबों व नदियों में घुसकर बदन की गर्मी भगाते नजर आ रहे हैं। जिले में बीते तीन दिनों से बारिश बंद होने के साथ-साथ हवाओं का चलना भी बंद है। दूसरी ओर सुबह से ही तल्ख धूप हो रही है। मौसम की इस बेरुखी के चलते जिले में उमस भरी गर्मी का प्रकोप फैल चुका है। घर हो या बाहर, खेत हो या बाग कहीं भी उमसभरी गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही है। घरों में लोग कूलर, पंखे के नीचे बैठे रहते हैं, पर कोई राहत नहीं मिल रही। यहां तक कि कूलर चलने पर भी बदन से पसीने का टपकना बंद नहीं हो रहा और न ही चिपचिपाहट ही दूर हो रही है। उमसभरी गर्मी में सबसे अधिक परेशानी छोटे ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.