उमसभरी गर्मी से त्रस्त हैं लोग, बारिश का इंतजार
लातेहार, मई 28 -- बेतला, प्रतिनिधि । इन दिनों उमसभरी गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। लोग उमस और गर्मी दोनों से त्रस्त हैं। हालांकि बीते बुधवार को कुछ देर के लिए आसमान में बादल के छा जाने से लोगों के मन में बारिश होने और भीषण गर्मी से राहत मिलने की पूरी उम्मीद जगी थी। पर बाद में अचानक तापमान के पुनः बढ़ने से गर्मी और उमस दोनों अचानक वृद्धि हो गई। ऐसे में लोगों को न तो दिन में चैन मिल पा रहा है और न ही रात में वे ठीक से सो रहे हैं।ऐसी दशा में बेरहम बिजली विभाग भी लोगों पर कहर बरपाने में पीछे नहीं है। लगातार पावरकट की समस्या से लोग काफी चिंतित-परेशान हैं।अब उमसभरी गर्मी से राहत पाने के लिए लोगों को एकमात्र बारिश के आने का बेसब्री से इंतजार है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.