उमसभरी गर्मी से जनजीवन बेहाल, दिनभर धूप-छांव का मौसम
बुलंदशहर, जुलाई 23 -- मौसम के बदलते मिजाज और बारिश के बाद बढ़ी उमस ने आम जनजीवन बेहाल कर दिया है। गुरुवार को सुबह से ही आसमान में बादलों की आवाजाही लगी रही, जिससे लोगों को राहत की उम्मीद थी, लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही मौसम का रुख बदल गया। कभी तेज धूप तो कभी बादलों की लुकाछिपी के बीच बढ़ी भीषण उमस ने लोगों को पसीने से तर-बतर कर दिया। गुरुवार सुबह से ही आसमान में काले-घने बादलों की उमड़-घुमड़ देखने को मिली। ठंडी हवाएं चलने से लगा कि झमाझम बारिश होगी, लेकिन दोपहर होते-होते मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया। आसमान से बादलों के हटते ही तेज धूप निकल आई। उमस और तीखी धूप ने परेशान कर दिया। दिनभर करीब 14 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलती रहीं, लेकिन उमस के आगे यह हवाएं भी बेअसर साबित हुईं। न्यूनतम तापमान 28 डिग्री और अधिकतम तापमान 33 डिग्री स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.