हाथरस, मई 3 -- हाथरस। मई माह की शुरुआत में जैसे जैसे गर्मी अपना रौद्र रूप दिखा रही है। वैसे वैसे बिजली के नखरे बढ़ गए हैं। कभी दिन में तो कभी रात में बिजली गुल होना आम बात हो गई है।इसका खामियांजा उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है। बिना बिजली के कामकाज प्रभावित हो रहा है। इसे लेकर लोगों में खासा गुस्सा है। शहर, देहात, कस्बा में हर रोज काफी काफी देर के लिए बिजली गुल हो रही है। शनिवार की रात को तेज हवा चलने के साथ शहर से देहात तक बिजली की लाइनों में फॉल्ट हो गए। इस कारण करीब एक घंटे तक बिजली शहर में बाधित रही। वहीं देहात की बात करें तो कई स्थानों पर फॉल्ट के चलते लोगों को कई घंटे बिना बिजली के रहना पड़ा। गर्मी बिजली सिस्टम पर लोड बढ गया है। शनिवार की रात को शहर के गिजरौली सबस्टेश, नवीपुर सबस्टेशन के अलावा प्रगतिपुरम, ओढ़पुरा, कांशीराम टाउनशिप ...