उमसभरी गर्मी में दामोदरपुर में छह घंटे गुल रही बिजली
मुजफ्फरपुर, जून 9 -- मुजफ्फरपुर, वसं। भीषण गर्मी और उमस के बीच लगातार बिजली कटौती और बार-बार ट्रिपिंग से लोग बेहाल हैं। मंगलवार को शहर के कई इलाकों में घंटों बिजली आपूर्ति बाधित रहने से उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। पंखे, कूलर और पानी का मोटर बंद रहने से लोगों को गर्मी के साथ-साथ पेयजल संकट भी झेलना पड़ा। सबसे अधिक परेशानी दामोदरपुर सेक्शन के उपभोक्ताओं को हुई। यहां सुबह करीब 9:30 बजे बिजली आपूर्ति ठप हो गई, जो दोपहर करीब 3:30 बजे के बाद बहाल हो सकी। वहीं, सिकंदरपुर, लक्ष्मी चौक और आसपास के इलाकों में दिनभर बार-बार ट्रिपिंग होती रही। यह भी पढ़ें- कभी फ्यूज कॉल तो कभी ट्रीपिंग के बहाने गुल हो रही बत्ती सहबाजपुर स्थित आर्मी कॉलोनी में अपराह्न 4 बजे से रात 10 बजे तक बिजली गुल रही। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि संबंधित कनीय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.