उमसभरी गर्मी ने बढ़ाई लोगों की बेचैनी, जारी किया आंधी-बारिश का अलर्ट
अमरोहा, जून 5 -- जिले में मौसम की बेरुखी ने लोगों की बेचैनी बढ़ा दी है। उमसभरी गर्मी से निजात मिलती नहीं दिख रही है। चिलचिलाती धूप ने आबादी का पसीना निकाल दिया है। मौसम की तल्खी के कारण हर कोई परेशान नजर आ रहा है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 38 व न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोपहर बाद से फिर मौसम की चाल बदली नजर आई। आसमान में बादल उमड़ने लगे। मौसम विभाग ने आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। गुरुवार सुबह से लेकर दिनभर चिलचिलाती धूप खिली रही। धूप में कुछ दूर चलते ही लोगों का पसीना छूटने लगा। हर कोई उमसभरी गर्मी और चिलचिलाती धूप से परेशान रहा। यह भी पढ़ें- मौसम : तपती धूप से जनजीवन बेहाल, 10 जून तक येलो अलर्ट उमसभरी गर्मी के आगे कूलर व पंखे की हवा भी बेअसर रही। चिकित्सकों ने इस मौसम में सावधानी बरतने का सुझाव दिया है। मौसम को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.