अमरोहा, जून 3 -- अमरोहा, संवाददाता। उमसभरी गर्मी लोगों का पसीना निकाल दिया है। बुधवार को पूरे दिन लोग पसीने से तरबतर रहे। बिजली जाते ही लोग घरों में उमसभरी गर्मी से परेशान हो गए। वहीं बारिश नहीं होने से जिले में सिंचाई का संकट भी गहराता जा रहा है। उधर, मौसम विभाग के पूर्वानुमान मुताबिक अगले तीन दिन गर्मी अभी और सताएगी। 10 जून के बाद ही गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 37 व न्‍यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह से ही गर्मी के तेवर तल्ख बने रहे। चिलचिलाती धूप ने लोगों को खासा परेशान किया। यह भी पढ़ें- कुछ दिन की राहत के बाद फिर तेज धूप के साथ बढ़ी गर्मी दोपहर में गर्म हवा चली। ते्ज धूप के चलते लोग बाजारों में भी कम दिखे। भीषण गर्मी का असर खेतीबाड़ी से लेकर सामान्य कामकाज तक पर देखा गया। दो...