उमसभरी गर्मी की जद में दोआबा के बाशिंदे
कौशाम्बी, जून 13 -- समूचा दोआबा पिछले पांच दिनों से उमसभरी गर्मी की जद में है। कमरों के अंदर भी कूलर व पंखे के बीच उमस से राहत नहीं मिल रही है। ऐसे में लोग घरों से बाहर निकलकर बाग-बगीचों में बैठने को मजबूर हैं। मौसम के बिगड़े मिजाज से जिलेवासियों का हाल बेहाल है। जून माह का दूसरा सप्ताह शुरू होते ही तापमान के पारे में तो गिरावट दर्ज हुई है लेकिन उमस भरी गर्मी का प्रकोप शुरू हो गया है। इससे लोगों को समस्याएं और बढ़ गया है। दिन हो या रात, घर हो या बाहर कहीं भी लोगों को राहत नहीं मिल रही है। उमस के चलते लोगों के बदन से पसीने का निकलना कूलर पंखों के सामने भी बंद नहीं हो रहा है। इससे राहत पाने के लिए गांव के लोग बाग बगीचों में पेड़ों के नीचे दोपहर गुजारते हैं तो कस्बों में लोग शाम होते ही पार्कों में पहुंच रहे हैं। बावजूद इसके कहीं भी राहत मिल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.