बलिया, मई 21 -- बलिया, संवाददाता। उमसभरी गर्मी का कहर जिले में बुधवार को जारी रहा। मौसम विभाग ने जिले को यलो अलर्ट की श्रेणी में रखने के साथ ही अगले 10 दिनों तक गर्मी से राहत नहीं मिलने की संभावना जताई है। मई में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी चिपचिपी गर्मी लोगों को बेहाल कर रही है। न्यूनतम तापमान पिछले दो दिनों से लगातार बढ़ता जा रहा है। ऐसे में लोगों के घरों में लगे एसी, कूलर, पंखा भी राहत नहीं दे पा रहे हैं। मौसम की तल्खी के बीच सरकारी आरओ प्लांट और अन्य संसाधन शो पीस बने हुए है, जिसके कारण लोगों को शुद्ध और शीतल पेयजल नसीब नहीं हो रहा है। यह भी पढ़ें- सूरज की तपिश ने बढ़ाई बेचैनी, लू के थपेड़ों से लोग परेशान तपिश का असर रोजी रोजगार पर पड़ने लगा है। बुधवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम 30 डिग्री रिकार्ड किया गया।ज्येष्ठ महीने की तप...