उमवि बजराहा में बाल संसद,मीना मंच हुआ का गठन
मधुबनी, अप्रैल 11 -- शंकर प्रसाद बिस्फी। उत्क्रमित मध्य विद्यालय, बजराहा में बाल संसद,मीना मंच, यूथ एवं यूको क्लब का गठन किया गया। साथ ही सुरक्षित शनिवार के लिए बाल प्रेरक का भी चयन किया गया। बाल संसद का पीएम आठवीं कक्षा के शिवम कुमार झा को बनाया गया जबकि उप प्रधानमंत्री छठी कक्षा की रूद्राणी कुमारी को बनाया गया। मीना मंच की अध्यक्षा आठवीं कक्षा की छात्रा खुशी कुमारी बनायी गयी। छठी वर्ग की छात्रा एकता कुमारी को यूको एवं यूथ क्लब का अध्यक्षा चुना गया। बाल संसद का संयोजक एचएम महेश प्रसाद साह,रेणु कुमारी को मीना मंच संयोजक, शिक्षिका पिंकी कुमारी को यूको क्लब तथा अजीत कुमार साह को सुरक्षित शनिवार तथा दिपेन्द्र कुमार झा को फोकल टीचर बनाया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.