घाटशिला, फरवरी 16 -- पोटका, संवाददाता। भाजपा के अजजा मोर्चा पदाधिकारी मनोज कुमार सरदार की पहल पर सोमवार को टांगराइन पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय टांगराइन में नितारा फाउंडेशन जमशेदपुर (छोटा गोविन्दपुर) के द्वारा निशुल्क दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में डॉ.दिलीप कुमार ने छात्र-छात्राओं के दांतों की जांच की। उन्होंने छात्रों को सुबह शाम दांत साफ करने और नमक मिलाकर गुनगुने पानी से प्रत्येक दिन मुंह कुला करने का परामर्श दिया। शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में पार्षद सविता सरदार ने कहा कि दांतों का सही देखभाल करना चाहिए। यह हमारे शरीर का महत्वपूर्ण अंग है। पार्षद ने ग्रामीण क्षेत्र में दंत चिकित्सा शिविर को सफल बनाने हेतु संस्था व शिक्षकों का आभार व्यक्त की। इस अवसर पर जयहरि सिंह मुण्डा, उज्वल मंडल, शिक्षक राजीव सिंह, संस्था ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.