देहरादून, दिसम्बर 7 -- फोटो देहरादून। द ज्ञानद् इंटरनेशनल स्कूल का वार्षिक खेल दिवस रविवार को पुलिस लाइन में आयोजित किया गया। जूनियर वर्ग दौड़ में उमर हसन और विभूति रावत ने बाजी मारी। सब जूनियर वर्ग में तनिष्क और महक सबसे तेज दौड़े। बैडमिंटन प्रतियोगिता में अलिभट्टी और वंशिका बेस्ट प्लेयर रहे। बच्चों ने बड़े उत्साह और उमंग के साथ वार्षिक खेल दिवस मनाया। शुभारंभ मुख्य अतिथि वर्ल्ड एथलेटिक्स रैफरी कंवलजीत सिंह कलसी, विशिष्ट अतिथि पॉवर लिफ्टिंग टीम इंडिया कोच अमन राय वोहरा ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक फिटनेस बढ़ाते हैं, बल्कि आत्मविश्वास, टीम-वर्क और नेतृत्व क्षमता भी विकसित करते हैं। अभिभावकों ने भी पैरेंट्स रेस, टग ऑफ वॉर और अन्य मजेदार कार्यक्रमों में भाग लेकर छात्रों का हौसला बढ़ाया। इस दौरान प्रबंधक इरा ड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.