बेंगलुरु, अप्रैल 29 -- अभिनेता प्रकाश राज ने जेल में बंद उमर खालिद को लेकर विवादित बयान दिया है। अभिनेता ने कहा कि उमर खालिद देश में हर किसी के लिए खड़े थे और लड़ रहे थे। उनकी कैद एक ऐसे समाज के खिलाफ प्रतिरोध का प्रतीक है जो जेल में बदल रहा है। अभिनेता प्रकाश राज ने मंगलवार को बेंगलुरु इंटरनेशनल सेंटर में 'उमर खालिद एंड हिज वर्ल्ड' नामक पुस्तक पर हुई एक पैनल चर्चा में हिस्सा लिया। इस पैनल में लेखक-इतिहासकार रामचंद्र गुहा और इतिहासकार जानकी नायर भी शामिल थे। कार्यक्रम में उमर खालिद की लेखनी, उनकी जेल-यात्रा और किताब में लिखी गई व्यापक राजनीतिक और सामाजिक संदर्भों पर चर्चा की गई।'मुझे अपना वोट दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा' अभिनेता प्रकाश राज ने कहा कि जब हम यहां बैठे हैं, तब सत्ताधारी शासन के सर्वोच्च नेता ने चुनाव प्रचार के दौरान एक बयान द...