पीटीआई, मार्च 23 -- राजस्थान में राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। राजस्थान से तीन राज्यसभा की सीटें जून में खाली हो रही हैं, और मौजूदा विधानसभा के गणित के हिसाब से इनमें से बीजेपी के दो तो कांग्रेस के एक सीट जीतने की उम्मीद है। मगर असली दिलचस्पी इसमें है कि बीजेपी और कांग्रेस किन्हें राज्यसभा भेजेगी। दोनों ही पार्टी इसपर लगातार मंथन भी कर रही हैं। यह देखना दिलचस्प होगा कि बीजेपी और कांग्रेस चुनाव में स्थानीय चेहरे को मौका देती है या फिर राष्ट्रीय स्तर के किसी नेता को। इस बीच मुस्लिम संगठनों के एक ग्रुप ने कांग्रेस से आग्रह किया है कि वह छात्र नेता उमर खालिद को राजस्थान से राज्यसभा के लिए उम्मीदवार बनाने पर विचार करने का आग्रह किया है। राजस्थान मुस्लिम गठबंधन के अध्यक्ष मोहसिन राशिद टोंक कहा है कि चुनाव में उमर खालिद को उता...