नई दिल्ली, सितम्बर 30 -- दिल्ली हिंसा: नई दिल्ली, प्र.सं। दिल्ली हाईकोर्ट ने बुधवार को जवाहर लाल विश्वविद्यालय(जेएनयू) के पूर्व छात्र उमर खालिद और शरजील इमाम की जमानत याचिकाएं खारिज कर दीं। ये याचिकाएं 2020 में उत्तर-पूर्वी दिल्ली में भड़की सांप्रदायिक हिंसा से जुड़ी बड़ी साजिश के मामले में दायर की गईं थी। इनके खिलाफ गैर-कानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है。 यह भी पढ़ें- उमर खालिद और शरजील इमाम को जेल से 'आजादी' नहीं, अब दिल्ली हाई कोर्ट से लगा झटकाजमानत की मांग दोनों ने इसी मामले की आरोपी गुलफिशा फातिमा, तस्लीम अहमद व खालिद सैफी को मिली जमानत के आधार पर समानता का दावा करते हुए जमानत मांगी थी। न्यायमूर्ति प्रतिभा एम. सिंह और न्यायमूर्ति दिनेश भट्ट की पीठ ने कहा, समानता का नियम इस मामले में लागू नहीं किया...