नई दिल्ली, नवम्बर 2 -- बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और पत्रकार निधि राजदान के शादी को लेकर ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने फतवा जारी किया है। मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने इस निकाह को शरीयत और इस्लाम के नजरिए से पूरी तरह गैर-कानूनी (नाजायज) करार दिया है। मौलाना ने इस शादी को इस्लामी शरीयत से खारिज करते हुए फतवा जारी किया है। रविवार को मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने कहा कि इस्लाम में निकाह के लिए कुछ निर्धारित उसूल और कायदे बताए गए हैं। इनमें एक अहम शर्त यह है कि मुस्लिम पुरुष और गैर-मुस्लिम महिला के निकाह को लेकर शरीयत में स्पष्ट प्रावधान हैं। उन्होंने कहा कि उमर अब्दुल्ला मुसलमान हैं, जबकि निधि राजदान गैर-मुस्लिम हैं। ऐसे में उनके अनुसार यह निकाह इस्लामी नजर...